Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hindu Jagran Manch protested against Sakshi murder case

Mandi News: साक्षी हत्याकांड के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Jun 2023 06:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jun 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch protested against Sakshi murder case
सुंदरनगर (मंडी)। दिल्ली में साक्षी हत्याकांड के विरोध में भोजपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर हिंदू जागरण मंच ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के संयोजक विशाल कुमार के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने प्रदर्शन कर साक्षी की हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

संयोजक विशाल कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी तरह से सहन नहीं की जाएंगी। हिंदू जागरण मंच इस कृत्य की कड़ी आलोचना करता है और दोषी कोई भी हो किसी भी धर्म का हो वह केवल दोषी होता है। बेटी को इस तरह सरेआम चाकुओं से मारना, गुंडागर्दी का नंगा नाच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटना न हो इसके लिए मंच के सदस्य एकजुट रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मांग की है कि वह बाहरी राज्यों से आए फेरीवालों, नाई, दर्जी और अन्य कार्य करने वाले लोगों का रिकॉर्ड थाना में दर्ज करना अनिवार्य करें और उनकी जांच करने के बाद ही यहां रहने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed