फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hindu convention organised in Karsog

Mandi News: करसोग में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Mon, 08 Dec 2025 04:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
Hindu convention organised in Karsog
करसोग (मंडी)। पुराना बाजार मंदिर के श्री नरसिंह मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रीराम बस्ती के 148 लोगों ने इसमें भाग लेकर समाज में सांस्कृतिक चेतना, परिवार व्यवस्था, पर्यावरण जागरूकता, नैतिक मूल्यों, संस्कार युक्त जीवन और एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नंदा देवी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सनातन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अभिलेखागार एवं प्रबोधन प्रमुख महीधर प्रसाद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने हिंदू धर्म की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और वैचारिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस मौके पर भजन एवं देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में समिति के सदस्य संघ के कार्यकर्ता हेतराम, अनूप, राजेंद्र, विद्यासागर, नगर पंचायत सदस्य सुनीता गुप्ता, पूर्व विधायक हीरालाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन गुप्ता एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed