फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himayalan niti abhiyan protest against fourlane company.

सर्कल रेट नहीं चलेगा, देना पड़ेगा मार्केट रेट

Mon, 29 Feb 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मंडी।
अमर उजाला ब्यूरो मंडी। Updated Mon, 29 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर सर्कल रेट नहीं चलेगा, मार्केट रेट देना पड़ेगा और डीसी साहब बाहर आओ के नारों से गूंज गया। प्रभावितों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी किए एक साल बीत चुका है, लेकिन अभी तक फोरलेन के प्रभावितों को जमीनों की कीमत नहीं बताई गई है।

 समिति अगले सप्ताह जिला कुल्लू में धरना प्रदर्शन करेगी। इसके बाद मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में समिति ने प्रभावितों के साथ मिलकर विधानसभा का घेराव करने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति नागचला-मनाली अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह ने कहा कि उपायुक्त को कई बार प्रभावितों की मांगों से अवगत करवाया जा चुका है। औपचारिक तौर पर कई बार बताया जा चुका है, लेकिन डीसी मंडी फोरलेन प्रभावितों की मांगों पर कोई गौर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आलम यह है कि फोरलेन कार्य के निर्माण के लिए फरवरी माह से टेंडर लगना भी शुरू हो गए हैं, लेकिन, अभी तक फोरलेन प्रभावितों को उनकी जमीनों के रेट तक नहीं बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह कुल्लू जिला में फोरलेन प्रभावितों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी अगर फोरलेन प्रभावितों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।


 इस अवसर महासचिव ब्रजेश महंत, कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, युवा विंग के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, दिनेश सेन, अध्यक्ष विनोद मंहत, मनाली खंड के अध्यक्ष मोहिंद्र ठाकुर, सनोर खंड के अध्यक्ष ज्योति ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार भगतराम वर्मा, व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद सिंह चावला, थलौट व्यापार मंडल के प्रधान भीमसैन, पंडोह खंड अध्यक्ष बृज किशोर, बदार खंड के अध्यक्ष पवन, बल्ह खंड के अध्यक्ष मोहन लाल, सुंदरनगर खंड के अध्यक्ष बाल चंद बालिया सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed