फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachali culture seen in Gurugram, traditional products become center of attraction

Mandi News: गुरुग्राम में दिखी हिमाचली संस्कृति, पारंपरिक उत्पाद बने आकर्षक का केंद्र

Sun, 27 Oct 2024 08:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 27 Oct 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
Himachali culture seen in Gurugram, traditional products become center of attraction
गुरुग्राम में हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों के सजे बाजार में मंडी जिला के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हरियाणा के गुरुग्राम में चल रहे सरस मेले में सजे हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों के बाजार में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक आकर्षण का केंद्र बन हुई है। हिमाचल के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन भी देशवासियों की पहली पसंद बने हुए हैं। सरस मेले में हिमाचल के सिरमौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी जिला समेत हमीरपुर और जिला कांगड़ा के कारीगरों की कारीगरी का हर कोई दीवाना हो रहा है।
विज्ञापन

इन उत्पादों के अलावा हिमाचल की खाद्य सामग्री का जायका लेने के लिए भी खूब भीड़ उमड़ रही है। गुरुग्राम में 29 अक्तूबर तक चलने वाले सरस मेले में देशभर के 475 स्टालों में मंडी जिला से भी अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हैंडलूम, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प के अलावा वेस्ट मटीरियल से तैयार किए गए उत्पादों प्रदर्शनी लगाई है। इन उत्पादों को काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल के अंजीर का आचार लाजवाब

सरस मेले में देशभर की लगभग 900 महिलाओं ने अपनी कला एवं संस्कृति से जुड़े हस्त निर्मित उत्पादों के स्टाल सजाए हुए हैं। इसमें हिमाचल के मंडी जिला के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की सदस्य लीला देवी द्वारा तैयार किए गए अंजीर का अचार की खूब मांग है। 300 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाला अंजीर का अचार हाथों हाथ बिक रहा है। इसके अलावा आंवला और कोदरे के लड्डू भी 400 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। बीते 10 दिनों में लगभग 30 लाख से अधिक का कारोबार हिमाचल के 14 स्टालों में होने से प्रदेश के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोदरे का पिज्जा और सिड्डू बना लोगों की पसंद
अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह की संचालक गीताजंलि ने बताया कि वेस्ट पत्थरों से ट्री प्लांट, पाइन पेंटिंग और बोतल आर्ट्स इस सरस मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कुल्लू और सिरमौर जिला के हस्तनिर्मित उत्पाद, लाहौल-स्पीति के गर्म कपड़ों का बाजार और कुल्लू, सिरमौर के फूड स्टाल में कोदरे का पिज्जा, भेलपूरी और सिड्डू भी शामिल हैं। लोग इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।

गुरुग्राम में हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों के सजे बाजार में मंडी जिला के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता

गुरुग्राम में हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों के सजे बाजार में मंडी जिला के अन्नपूर्णा स्वयं सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed