फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachali couple enthralled the audience with Tappa singing

Mandi News: हिमाचली जोड़ी ने टप्पा गायकी से बांधा समां

Sat, 27 Apr 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Himachali couple enthralled the audience with Tappa singing
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की टांडू पंचायत के बुराड़ी मेले की दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली जोड़ी के कलाकार अर्जुन गोपाल और उनकी पत्नी रंजना रघुवंशी सहित स्थानीय कलाकार यादव चौहान ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। मंच पर सजे सुकोष बैंड के कलाकारों ने बेहतरीन संगीत से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया। वहीं, मंच संचालन कर रहे कुलदीप गुलेरिया ने अपने बेहतरीन अंदाज से कलाकारों और जनता के बीच तालमेल बनाए रखा।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष शुभम शर्मा ने बताया कि अंतिम संध्या में व्यवसायी विजय वर्धन और यादवेंद्र वर्धन मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप जला कर संध्या का आगाज किया। हिमाचल जोड़ी अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी द्वारा हिमाचली गीतों के मुखड़ों को टप्पों में गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने म्हारे पराशरा देवा, रेडियो बजाओ, इसा गराएं देया लंबड़ा, इक दुनी-दुनी, रूणुझुणुआ, इन्हां बड़ियां जाे तुड़का आदि गीतों पर लोगों को नाचन पर विवश किया।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय कलाकार यादव चौहान ने भी पहाड़ी और हिंदी गानों से खूब समां बांधा। उन्होंने देश शोभला हिमाचल म्हारा, नीरू चली घुमंदी, रही तोशा रे डाला, फिल्मी गीत ओ मेरी जौहरा जवीं, लाल चिड़िये हो, लाल दाना टमाटर रे दा गीतों की झड़ी लगाते हुए दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। इससे पहले स्थानीय कलाकारों में अक्षय, कार्तिक, शुभम, विशाल, नागेंद्र, लता ने भी अपनी गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा। जबकि स्थानीय कलाकार प्रणवा, अराध्या, कीर्ति शर्मा, ब्लैक पेंथर व सिमरन ने नृत्य व कराटे की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed