फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hilopa-bajpa to come together is the dimand of time

हिलोपा का भाजपा में विलय समय की जरूरत : जयराम

Wed, 29 Jun 2016 06:54 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 29 Jun 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
hilopa-bajpa to come together is the dimand of time
मंडी में भाजपा की बैठक में जानकारी देते जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं सराज के विधायक जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल लोकहित पार्टी का भाजपा में विलय समय की जरूरत है। दोनों दलों के लिए एकजुट होना जरूरी है। बुधवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जब हिलोपा प्रमुख और कार्यकर्ताओं का मन करेगा कि अब भाजपा में विलय करना चाहिए तो भाजपा उनका स्वागत करेगी। प्रदेश की वीरभद्र सरकार बिना बजट के शिलान्यास कर रही है। पूर्व भाजपा सरकार के समय जिन विकास कार्यों का काम शुरू किया गया, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ठप पड़े हैं।

विज्ञापन


प्रदेशभर में भाजपा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे से इसकी शुरुआत कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना बजट के एसडीएम, तहसील, उपतहसील, कॉलेजों और अस्पतालों की घोषणाएं कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाने का डर सता रहा है। दो दिवसीय बैठक में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर मंथन किया गया। प्रदेश के सभी मंडलों में 26 जुलाई को कारगिल युद्ध विजय दिवस, 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम और 2 अक्तूबर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed