{"_id":"68b48bae39439cd41a0522fa","slug":"highways-remained-restored-in-mandi-but-traffic-jam-troubled-commuters-mandi-news-c-90-1-mrt1064-167934-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में हाईवे रहे बहाल, पर जाम ने सताए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में हाईवे रहे बहाल, पर जाम ने सताए यात्री
विज्ञापन
मंडी-कुल्लू उच्च मार्ग पर पंडोह से आगे लगा जाम। स्त्रोत संवाद
मंडी। लगातार बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रखी हैं। बीते दिनों जिले में हाईवे पर यातायात बाधित रहा लेकिन रविवार को पठानकोट-मंडी, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर यातायात सुचारु रहा। कई जगह एकतरफा आवाजाही होने से लगे जाम ने यात्रियों को खूब सताया।
मंडी-पठानकोट हाईवे मंडी शहर से सटे बिजनी में क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां वाहनों को वनवे कर दिया गया है। बिजनी टनल के पास भी भारी मात्रा में हाईवे पर कीचड़ और फिसलन है। दोपहिया चालकों के लिए हाईवे खतरा बना हुआ है। नारला तक कई जगह हाईवे के हालात खराब हैं।
उधर, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर रविवार को पंडोह से औट तक रफ्तार काफी धीमी रही। यहां कैंची मोड़, दयोड़, दवाडा और झलोगी के पास सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को एक-एक करके गुजारा गया। रविवार दिनभर बारिश का दौर भी जारी रहा जिस कारण पहाड़ी से पत्थर और मलबा भी गिरता रहा। मौके पर मौजूद मशीनरी की मदद से इस मलबे को तुरंत प्रभाव से हटाकर हाईवे पर यातायात को बहाल रखा गया। जिले में छह मुख्य सड़कों समेत 205 ग्रामीण सड़कें बाधित रहीं।
विज्ञापन
इससे जनजीवन पर बुरी तरह से असर पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में कई तरह की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। रविवार को सराज में सबसे ज्यादा 71 सड़कें, धर्मपुर में 26, मंडी दो में 13, थलौट में 55, करसोग में 11, जोगिंद्रनगर में चार, पधर में पांच, गोहर में आठ, सुंदरनगर में दो और सरकाघाट में नौ सड़कें बंद रहीं।
.....
मंडी शहर में पानी को लेकर हालात हुए खराब
मंडी शहर में रविवार को भी पानी नहीं आया। कई जगह पेयजल पाइप टूट गए हैं। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला में रविवार को जल शक्ति विभाग थुनाग डिवीजन की 16, करसोग की छह, बग्गी की तीन, मंडी की नौ, धर्मपुर की 11, पधर की आठ और सुंदरनगर की तीन पेयजल स्कीमों सहित जिले में 56 प्रभावित रहीं।
प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिले के सभी से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त और 1 सितंबर को राज्य के विभिन्न जिलों के साथ मंडी जिला भी भारी वर्षा की आशंका वाले क्षेत्रों में शामिल है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक मशीनरी व राहत दल तैनात हैं।
000