{"_id":"66854b43b4f843ffb80d666f","slug":"highest-rainfall-in-mandi-district-in-two-days-mandi-news-c-90-1-mrt1064-130124-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो दिन में मंडी जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो दिन में मंडी जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश
विज्ञापन
मंडी में रात को हुई बारिश के कारण व्यास नदी का बढा़ जल स्तर संवाद
24 घंटों के दौरान 68 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में पिछली बार की तरह जुलाई महीने में बारिश फिर से डराने लगी है। पिछले 48 घंटों में जिले में सामान्य बारिश 7.9 मिलीमीटर की अपेक्षा 562 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। जिला प्रशासन ने भी इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 68 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जो सामान्य बारिश 22.1 मिलीमीटर की अपेक्षा 208 फीसदी अधिक है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडी जिले में दर्ज की गई। कटौला में सबसे ज्यादा 154.4 मिलीमीटर और पंडोह में 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। गोहर में 55 मिलीमीटर, मंडी में 34.2, बलद्वाड़ा में 32.5, सुंदरनगर में 30.6, जोगिंद्रनगर में 27, करसोग में 14.3 और सरकाघाट में 16.4 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 48 घंटों में हुई बारिश ने जून माह में जिले में गिरे बारिश के ग्राफ को ऊपर उठा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मानसून सीजन एक जून से 3 जुलाई तक सामान्य बारिश 193.6 मिलीमीटर के मुकाबले 141.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिले में अभी भी माइनस 27 फीसदी कम बारिश आंकी गई है, जो 2 जुलाई में 52 फीसदी थी। जिले में हुई बारिश से कई जगह सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। थुनाम की शिकावरी सड़क पर पत्थर गिरने से यातायात थोड़े समय के लिए बाधित रहा। बाद में इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। सबसे ज्यादा नुकसान पंडोह में हुआ है। यहां फोरलेन के साथ संपर्क मार्ग तांडी नाडी रोड, कुकलाह रोड को क्षति पहुंची है। मंडी मंडल में रात को हुई बारिश से कुछ जगह सड़कों पर मलबा आया, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने जल्द ही इन्हें बहाल करवा दिया। लोक निर्माण विभाग मंडी के एक्सईएन डीके वर्मा ने बताया कि उनके अधीन आती सभी सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए खुली हैं। सुंदरनगर और बलद्वाड़ा में भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। उधर, मंडी बस अड्डा के प्रभारी पवन गुलेरिया ने बताया कि उनके अधीन आते सभी रूटों पर बसों की आवाजाही जारी है।
बॉक्स
9 जुलाई तक बारिश की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने जिले में 9 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। 7 जुलाई तक मंडी जिला प्रशासन ने भी येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। इससे दिन में उमस भी बढ़ने लगी है।