फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   High Court ban on interview of Anganwadi worker in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का साक्षात्कार पर हाईकोर्ट से रोक

Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
High Court ban on interview of Anganwadi worker in Jogindernagar
एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के साक्षात्कार के लिए पहुंची ? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उच्च न्यायालय की रोक के कारण जोगिंद्रनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का साक्षात्कार नहीं हो पाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती को लेकर उच्च न्यायालय में एक याचिका सुनवाई के लिए लंबित है।
विज्ञापन

इसमें कार्यकर्ता की भर्ती पर रोक लगी होने के कारण जोगिंद्रनगर में इस पद के लिए साक्षात्कार रोक दिए गए। गौरतलब है कि बाग पंचायत के तंनसाल गांव की महिला ने उच्च न्यायालय में साक्षात्कार प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए याचिका दर्ज करवाई है। जोगिंद्रनगर के उप मंडलाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के चार पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करना निर्धारित था। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का साक्षात्कार नहीं हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार की प्रक्रिया को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर हुई है। हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक साक्षात्कार पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साक्षात्कार के लिए काफी संख्या में महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई। लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि आवेदनकर्ताओं को दूरभाष से साक्षात्कार रद्द होने की जानकारी तय समय से पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद आवदेनकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंच चुके थे। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक और सहायिका के चार पदों के लिए साक्षात्कार होने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते बाबजूद कार्यकर्ता का साक्षात्कार रद्द करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि सहायिका के चार पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed