फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   hgb employee angry

मांगों की अनदेखी पर एचजीबी कर्मचारी खफा

Sun, 07 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)। Updated Sun, 07 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक (एचजीबी) कर्मचारी संघ व हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स आर्गेनाइजेशन की मंडी क्षेत्रीय इकाई की संयुक्त बैठक मंडी में हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री महेंद्र सोनी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन


मांगों पर गौर न करने पर संगठन 11 मार्च को प्रधान कार्यालय दिल्ली में धरना प्रदर्शन करेगा और 28 मार्च को एक दिन की पूर्ण हड़ताल की जाएगी।बैठक में निर्णय लिया गया है कि बैंक प्रबंधन द्वारा मौखिक व गलत तरीके से ऋण करने के लिए बाध्य किए जाने पर कोई भी ऋण नहीं करेंगे। प्रदेश महामंत्री महेंद्र सोनी ने बताया कि बैंक अध्यक्ष द्वारा आज तक समझौता वार्ता से पलटते हुए कोई भी मांग अभी तक लागू नहीं की गई है।
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा जारी स्थानांतरण नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संगठन ने चेताया है कि बैंक अध्यक्ष अपनी तानाशाही नीति छोड़े, अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। महेंद्र सोनी ने बताया कि बैंक प्रबंधन के पक्षपातपूर्ण और तानाशाही रवैये के कारण पहली जनवरी से वर्क टू रूल के तहत कार्य किया जा रहा है। बैंक के पक्षपात रवैया के लिए बैंक के समस्त निदेशकों को ज्ञापन भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि मांगों पर गौर न किया गया तो 12 फरवरी को एक प्रतिनिधिमंडल पीएनबी प्रधान कार्यालय दिल्ली व बैंकिंग डिवीजन दिल्ली में जाकर ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद 22 मार्च को अध्यक्ष पीएचबी प्रधान कार्यालय दिल्ली के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा और नजरअंदाज करने पर 28 मार्च को एक दिन की पूर्ण हड़ताल की जाएगी। बैठक में डीपी गुप्ता, टेक चंद, चंद्रमणि, एमपी सोनी, महेश दिक्षित, अमर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed