{"_id":"67fb95a076d3ae5f8a0b3c3a","slug":"helpless-service-committee-spent-seven-lakhs-on-social-work-mandi-news-c-90-1-ssml1025-153240-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: असहाय सेवा समिति ने सामाजिक कार्यों पर सात लाख किए खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: असहाय सेवा समिति ने सामाजिक कार्यों पर सात लाख किए खर्च
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। असहाय सेवा समिति सुंदरनगर का साधारण अधिवेशन रविवार को बीबीएमबी कंट्रोल गेट के समीप निजी रेस्तरां में आयोजित किया गया। इसमें गत वर्ष का पूर्ण लेखा-जोखा पेश किया गया। समिति सदस्य जेपी गुप्ता ने पिछले कार्यकाल की रिपोर्ट पेश की। सदस्य मस्तराम वर्मा ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए समिति ने गत वर्ष सात लाख रुपये खर्च किए। इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र में 90 हजार, शिक्षा में करीब दो लाख, सामाजिक सुरक्षा के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये खर्च किए गए। शव वाहन निशुल्क सेवा पर 50 हजार और अन्य विविध मदों पर 1.55 लाख रुपये खर्च किए।
समिति को करीब सात लाख रुपये मासिक, नई सदस्यता शुल्क, ब्याज, आजीवन सदस्य, विशेष अनुदान आदि से प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर नए सदस्यों को भी जोड़ा गया। अधिवेशन में विधिवत चुनाव भीम सिंह सेन की अध्यक्षता में करवाए गए। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को दो वर्षों के लिए सेवा विस्तार दिया गया। इस अवसर पर संस्था मुख्य संरक्षक जनक राज सेन, चमन लाल गुप्ता, केएस जम्वाल, विनीत आदि मौजूद रहे। संवाद