{"_id":"577267544f1c1b0f3e79a983","slug":"heavy-rain-in-dharampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में तेज बारिश से ल्हासे गिरे, एक मकान को खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में तेज बारिश से ल्हासे गिरे, एक मकान को खतरा
मंडी
Updated Tue, 28 Jun 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
व्यास और सुकेती के संगम पर बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश से कई जगह ल्हासे गिर गए। जिससे धर्मपुर बाजार की सड़क चार से पांच घंटे तक बाधित रही। वहीं, भरौरी पंचायत के सतरेहड़ गांव में डंगा गिरने से एक मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
धर्मपुर बाजार सड़क पर एक तरफा ट्रैफिक बहाल रहा। जिससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिली। लेकिन, जाम से परेशानी का सामना करना पड़ा। भरौरी पंचायत के सतरेहड़ गांव के अमर सिंह पुत्र शेर सिंह के आंगन के आगे डंगा गिरने से मकान गिरने का खतरा पैदा हो गया है। वहीं, इस डंगे के गिरने से धर्मपुर मढ़ी वाया भरतपुर सड़क भी बाधित हो गई है। अमर सिंह परिवार सहित खेतों में काम करने के लिए सुबह घर से निकल गए थे। डंगा गिरने पर पड़ोसियों ने उन्हें फोन के माध्यम से सूचना थी।
विज्ञापन
वहीं, भरौरी पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने प्रशासन से अमर सिंह को शीघ्र उचित सहायता देने की मांग की है। उधर, एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने कहा कि सभी पटवारियों को बरसात में प्रतिदिन नुकसान की रिपोर्ट कार्यालय को देने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि समय पर प्रभावित परिवारों को राहत राशि दी जा सके।
विज्ञापन