{"_id":"68a4c4483535f83e98079aed","slug":"heavy-leakage-in-dwada-tunnel-of-kiratpur-manali-four-lane-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166497-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन की दवाड़ा टनल में भारी रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किरतपुर-मनाली फोरलेन की दवाड़ा टनल में भारी रिसाव
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर दवाडा टनल में हो रहा रिसाव। स्त्रोत- वीडियोग्रैब
मंडी। भारी बारिश के बाद सामरिक दृष्टि से अहम किरतपुर-मनाली फोरलेन की दवाड़ा टनल (टनल नंबर 11) रिसाव हो रहा है। मंगलवार शाम को इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टनल से भारी रिसाव हो रहा है। एनएचएआई बारिश और रैंस नाला में बाढ़ के बाद पैदा हुई इस स्थिति की निगरानी कर रहा है। फिलहाल केवल रिसाव हो रहा है।
करीब दो साल पहले बनकर तैयार हुई इस टनल से यातायात चल रहा है। इससे पहले औट टनल में भारी रिसाव की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। औट टनल काफी पुरानी है और इसमें अभी कार्य होना बाकी है। नई बनी दवाड़ा टनल में रिसाव की यह स्थिति रैंस नाला में आई बाढ़ के बाद होना बताई जा रही है।
किरतपुर-मनाली फाेरलेन पर बिलासपुर और मंडी जिले में कई टनलें हैं। इनसे होकर ही अब यातायात गुजरता है। कई टनलों का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा इस फोरलेन पर कई और टनलें बनना भी प्रस्तावित हैं। मौजूदा समय में पंडोह से नगवाईं तक अधिकतर सफर टनल और नए बने फोरलेन से ही है। यह प्रोजेक्ट बाईपास है। ऐसे में पुराना एनएच का कम ही इस्तेमाल हुआ है। उधर, एनएचएआई मंडी इकाई के परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि रैंस नाला में बाढ़ के बाद टनल की ड्रेनेज सिस्टम बंद हो गया है। इन्हें खुलवाया जा रहा है। टनल में कहां से और कैसे रिसाव हो रहा है, इस बारे जांच की जाएगी। घबराने जैसी कोई बात नहीं है। टनल से यातायात सुचारु चल रहा है।