फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Healthcare facilities available under one roof

Mandi News: एक ही छत के नीचे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

Mon, 11 May 2026 05:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 05:46 AM IST
विज्ञापन
Healthcare facilities available under one roof
आदर्श स्वास्थ्य संस्थान जोगिंद्रनगर में विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे तैनात
विज्ञापन

संस्थान को जून तक शुरू करने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपमंडल का पहला आदर्श स्वास्थ्य संस्थान तैयार हो गया है। यहां मरीजों को एक छत के नीचे आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। यहां स्थापित डिजिटल प्रयोगशाला में 134 तरह के खून के परीक्षण किए जाएंगे। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मरीजों को मिलेगा। शीघ्र यहां विशेषज्ञों की तैनाती होगी। इसका भवन बनकर तैयार हो चुका है और फर्नीचर सहित विभिन्न तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं। प्रदेशभर के उपमंडलीय अस्पतालों में कायाकल्प योजना के तहत स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण के साथ मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसे संस्थान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खोले जा रहे हैं। जोगिंद्रनगर अस्पताल में क्षेत्र के पहले आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण कार्य करीब दो साल पहले शुरू हुआ था और अब भवन तैयार हो गया है। जून के अंत तक इस संस्थान को मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं इस संस्थान में स्थापित करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा जिससे मरीजों एक छत के नीचे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- डॉ. विकास नाथ, एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed