फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health of 151 people checked in disability observation camp

Mandi News: दिव्यांगता अवलोकन शिविर में जांचा 151 का स्वास्थ्य

Sun, 28 Jul 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 28 Jul 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
Health of 151 people checked in disability observation camp
बगस्याड़  अस्पताल में आयोजित दिव्यांगता अवलोकन ​शिविर में पहुंचे दिव्यांग को परामर्श देते हुए​ध
थुनाग (मंडी)। नागरिक अस्पताल बगस्याड़ में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 151 दिव्यांगजनों की जांच की गई और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए उनका पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में नेत्र रोग से ग्रसित 46, मनोविज्ञान से संबंधित 3, शल्य चिकित्सा से जुड़े 4, हड्डी रोग से प्रभावित 62, और ईएनटी से संबंधित 36 दिव्यांग पहुंचे थे। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक विशेष पंजीकरण काउंटर स्थापित किया गया था, जिसमें दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

विशेष पंजीकरण काउंटर पर सुनने की मशीनों के लिए एक, बैसाखी के लिए एक, शल्य चिकित्सा के लिए एक, व्हीलचेयर के लिए छह, फ्रैक्चर टांग के ऑपरेशन के लिए एक, दिव्यांगता वाहन के लिए एक और आंखों के चश्मे के लिए एक रोगी का पंजीकरण किया गया। सभी पात्र दिव्यांगजनों को शीघ्र ही संबंधित चिकित्सा उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया ने बताया कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। दिव्यांगता प्रमाण पत्र सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से जिला मंडी में जगह-जगह इस तरह के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी समीर, खंड सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य डॉ. रमेश राणा, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राकेश, रोशन भारद्वाज, तहसील कल्याण अधिकारी थुनाग हीरालाल चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

बगस्याड़  अस्पताल में आयोजित दिव्यांगता अवलोकन शिविर में पहुंचे दिव्यांग को परामर्श देते हुएध

बगस्याड़  अस्पताल में आयोजित दिव्यांगता अवलोकन शिविर में पहुंचे दिव्यांग को परामर्श देते हुएध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed