फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   health

दिल्ली से स्पेशल ट्रेन में भांबला पहुंचे 42 लोग

Wed, 27 May 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
health
सरकाघाट (मंडी)। नई दिल्ली से ऊना के लिए आई स्पेशल ट्रेन में मंडी जिला के विभिन्न उपमंडलों के 42 लोग निगम की तीन विशेष बसों से सरकाघाट के भांबला स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे। यहां एसडीएम जफर इकबाल और डीएसपी चंद्रपाल सिंह की अगुवाई में सभी का स्वागत किया गया। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग से पंक्तिबद्ध किया गया। चिकित्सकों ने उनकी मेडिकल जांच और थर्मल स्कैनिंग की। इसके बाद पंजीकरण किया गया। प्रशासन ने राधा स्वामी सत्संग प्रबंधकों के सहयोग से जलपान करवाया। इसके बाद दो बसों में बल्ह और सुंदरनगर को संस्थागत क्वारंटीन के लिए रवाना किया। इनमें सरकाघाट के 11, जोगिंद्रनगर के 13, धर्मपुर के तीन, मंडी सदर के 6, सुंदरनगर के 7, बल्ह और करसोग का एक-एक यात्री है। एसडीएम ने बताया कि रेड जोन से आए लोगों को बल्ह तथा सुंदरनगर में संस्थागत कवारंटीन किया गया। सात दिन के बाद उनका टेस्ट लिया जाएगा। प्रोटोकोल के हिसाब आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने राधा स्वामी सत्संग घर भांवला के प्रबंधकों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने भांवला चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा वहां पर उपस्थित स्टाफ को निर्देश दिए कि सरकाघाट उपमंडल में निजी वाहनों में प्रदेश के बाहर से ग्रीन तथा ओरेंज जोन से आ रहे व्यक्तियों के बारे में पंचायतों को तत्काल सूचित किया जाए ताकि उन्हें होम क्वारंटीन किया जा सके। जो लोग रेड जोन से आ रहे हैं, उनकी सूचना तत्काल भदरोता, सरकाघाट या बलद्वाड़ा के नायब तहसीलदार को दी जाए ताकि उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed