फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health Department team crossed the raging ravine for Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उफनती खड्ड की पार

Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Health Department team crossed the raging ravine for Kovid vaccination
करसोग क्षेत्र में लेगों को घर-द्वार पर वैक्सीन लगाने के लिए जान हथेली पर रख कर खड्ड पार करते हुए स् - फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। कोविड टीकाकरण अभियान की पहली डोज लगाने में हिमाचल यूं ही देश का पहला राज्य नहीं बना है। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत है।
विज्ञापन

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद दिन-रात पहाड़ों के उबड़-खाबड़ रास्तों और गहरी खड्डों को पार कर घर-द्वार पर लोगों को टीका लगाने के लिए टीमें पसीना बहा रही हैं। करसोग में चलने फिरने में असमर्थ और बुजुर्ग को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-द्वार पहुंचकर टीकाकरण कर रही है। इसमें पंचायतीराज सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी भी सहयोग कर रहे हैं। ये टीमें जान जोखिम में डालकर खतरनाक रास्तों और गहरी खड्डों को पार कर रोजाना 25 से 30 किलोमीटर का सफर कर टीकाकरण कर रही हैं। हालांकि टीकाकरण अभियान के दौरान कई जगहों पर टीमों को लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी लोगों की काउंसलिंग के बाद टीकाकरण कर रहे हैं।
गत दिनों टीकाकरण अभियान के लिए खड्ड पार करते हुए पंचायत सचिव को अचानक चक्कर आ गया। टीम के अन्य सदस्यों की हिम्मत से उन्हें खड्ड पार करवाकर टीकाकरण अभियान को जारी रखा। टीम का खड्ड पार करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोविड टीम कहणों गांवों सहित पाडली और जमनों में खतरनाक रास्तों को पार कर घर-घर लोगों को वैक्सीन लगा रही हैं।
विज्ञापन

काहणों सब सेंटर की एएनएम पम्मी दलारिया का कहना है कि कुछ जगहों पर लोग कोविड का टीका लगाने को तैयार ही नहीं हैं। लोग लिखकर कर दे रहे हैं कि उन्हें कोविड का टीका नहीं लगाना है। उन्होंने कहा कि कोविड टीम जान जोखिम में डालकर घर-द्वार पर टीकाकरण के लिए पहुंच रही हैं। टीम को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अभियान में सब सेंटर काहणु की एएनएम पम्मी दलारिया, आशा वर्कर अंजना कुमारी, पंचायत सचिव खेमराज और चालक दिनेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed