{"_id":"fd186b8b5e4a8032c79850ea6d7cba15","slug":"health-department-alert-about-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग चौकस,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग चौकस,
अमर उजाला ब्यूरो सुंदरनगर (मंडी)।
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकस हो गया है। महिला की केस हिस्ट्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए लोगों को दवाई बांट दी हैं। अब विभागीय टीम दोबारा क्षेत्र का दौरा कर जायजा लेगी। स्वाइन फ्लू से मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
फरवरी के पहले सप्ताह में महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान सेहत में कोई सुधार न होने पर परिजन महिला को 10 फरवरी को मोहाली स्थित एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में ले गए थे। जहां टेस्ट में महिला में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया था।
जहां पर लंबे उपचार के बाद सोमवार को महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला का मोहाली में ही अंतिम संस्कार कर दिया है। खंड स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य खंड रोहांड़ा डा. अविनाश ने स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की मौत की सूचना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र से महिला संबंधित थी वहां पर दो बार आसपड़ोस और रिश्तेदारों को टैमी फ्लू की दवाइयां दी गई हैं। उन्होंने बताया एक दो दिन में उस क्षेत्र में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौरा कर लोगों को दवाइयां वितरित करेगी। उन्होंने बताया इस घटना के बाद क्षेत्र में कोई और मामला क्षेत्र में सामने नहीं आया है। विभाग बीमारी को लेकर लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है।