{"_id":"68bc78cc6410bf2c570ab344","slug":"health-checkup-of-549-patients-in-karsog-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1045-168645-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग अस्पताल में 549 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग अस्पताल में 549 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग स्वास्थ्य खंड में लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कुल 549 बाह्य रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 43 आपातकालीन मरीजों का इलाज समय पर किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तीन मरीजों की गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच सफलतापूर्वक की गई। 6 छोटे ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की डिलीवरी (प्रसव) या मृत्यु का मामला सामने नहीं आया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिक चिकित्सालय करसोग में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 12 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। एचआईवी/एड्स जागरुकता के तहत 28 मरीजों की जांच की गई। क्षयरोग (टीबी) नियंत्रण अभियान के तहत सात मरीजों की जांच सीबी नॉट से हुई, जिनमें से एक पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने 4 क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित की। उधर, बीएमओ डाॅ. गोपाल चौहान ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद