फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hamirpur defeated Sujanpur in Kabaddi.

Mandi News: कबड्डी में हमीरपुर ने सुजानपुर को हराया

Sat, 26 Sep 2026 05:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:17 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur defeated Sujanpur in Kabaddi.
बोहणी स्कूल में अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के दौरान 
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में चल रही अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। फाइनल में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के छह शिक्षा खंडों के 435 छात्र सात खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खो-खो खेल में भोरंज ने बिझड़ी, सुजानपुर ने नादौन, हमीरपुर ने टौणी देवी, बिझड़ी ने नादौन और सुजानपुर ने टौणी देवी को हराया। वाॅलीबाल में बिझड़ी ने टौणी देवी, नादौन ने टौणी देवी और टौणी देवी ने भोरंज को मात दी। बास्केटबाल में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल ने डेरा परोल को हराकर जीत दर्ज की। कबड्डी में हमीरपुर ने सुजानपुर, टौणी देवी ने भोरंज और नादौन ने टौणी देवी को हराया। बैडमिंटन में भोरंज ने नादौन, हमीरपुर ने सुजानपुर और टौणी देवी ने नादौन को शिकस्त दी। बॉक्सिंग के 28 किलोग्राम भार वर्ग में ऊहल के उज्जवल ने लंबलू के अर्णव को हराया। 30 से 32 किलोग्राम भार वर्ग में स्वाहल के रोहित ने लंबलू के रोहन को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed