{"_id":"6afdf06a4363458f850dc58d","slug":"had-the-information-about-the-accident-been-received-at-midnight-six-lives-could-have-been-saved-mandi-news-c-90-1-ssml1045-222020-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आधी रात को मिल जाती हादसे की सूचना तो बच सकती थीं छह जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आधी रात को मिल जाती हादसे की सूचना तो बच सकती थीं छह जिंदगियां
विज्ञापन
घंटों तक गहरी खाई में तड़पते रहे घायल, बुधवार दोपहर मिली दुर्घटना की जानकारी
लडभड़ोल हादसे ने व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लडभड़ोल में चार नाबालिग समेत छह युवकों की जान लेने वाला दर्दनाक सड़क हादसा कई गंभीर सवाल छोड़ गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हादसे की सूचना समय रहते मिल जाती और घायलों को रात में ही उपचार मिल जाता तो शायद छह परिवारों के चिराग बुझने से बच सकते थे। कार गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार सभी छह युवा घायल अवस्था में घंटों मदद की आस में पड़े रहे।
हादसे के बाद घायलों को समय पर सहायता नहीं मिल सकी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के बाद जब स्थानीय लोगों को दुर्घटना का पता चला और बचाव दल मौके पर पहुंचे, तब तक सब खत्म हो चुका था। इस घटना ने आपातकालीन सूचना तंत्र और दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव कुमार, भाजपा नेता मेघना ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया का कहना है कि सबसे अधिक पीड़ा इस बात की है कि युवा रातभर खाई में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे, लेकिन किसी को हादसे की भनक तक नहीं लगी। उनका कहना है कि यदि समय रहते सूचना मिल जाती तो घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
तहसीलदार लडभड़ोल डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को कार के गहरी खाई में गिरने और उसमें लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं, लेकिन तब तक सभी छह लोगों की मौत हो चुकी थी।
हादसे पर स्थानीय विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जवांल और भाजपा नेत्री मेघना ठाकुर ने शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।