{"_id":"586e7d774f1c1bb61e158e2e","slug":"guru-govind-singh-birthday-celiverate-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर बरताया अटूट लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर बरताया अटूट लंगर
मंडी
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर मंडी के गुरुद्वारे में माथा टेकती संगत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। छोटी काशी मंडी में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाशोत्सव मनाया गया। मंडी के सेरी मंच के सामने गुरु जी के प्रकाशोत्सव पर अटूट लंगर लगाए गए। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह मंडी के प्रधान नारायण सिंह ने कहा कि सेरी मंच में गुरुद्वारा कार सेवा प्रबंधन समिति के मुख्य प्रबंधक संत बाबा लाभ सिंह किला आनंदगढ़ आनंदपुर साहिब पंजाब के आदेशानुसार गुरुद्वारा प्रबंधन समिति मंडी और राजवीर सिंह देवगन न्यूजीलैंड वाले के सहयोग से यह अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा करते हुए जहां अपने शहजादों को कुर्बानी की सूली पर चढ़ते हुए देखा तो वहीं देश, धर्म, गौ और गरीब की रक्षा के लिए काम किया। गुरु गोविंद सिंह जी से पूरा सिख समाज गौरव महसूस करता है और गुरु जी का मंडी से विशेष नाता रहा है। जहां राज परिवार ने गुरु जी को आश्रय दिया था तो वहीं गुरु जी ने घोर तप करके मंडी को अखंड रहने का वरदान दिया था। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोविंद सिंह जी को सजाया गया है तथा पूरे देश व विश्व में प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन भी किया जा रहा है। सेरी मंच में हजारों लोगों ने अटूट लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
नेरचौक में व्यापार मंडल ने बांटे लड्डू
नेरचौक (मंडी)। गुरु गोविंद सिंह के 350वें गुरु पर्व पर नेरचौक की नामधारी संगत, नीलधारी संगत, गुरु सभा गुरुद्वारा कमेटी ने साझा नेरचौक बाजार में सभी को लड्डू बांटे। इस अवसर पर अमृतपाल, परजीत सेठी, गोबिंद मनचंदा, अमरीक सिंह, भवन सिंह, श्रीभाग, सतपाल सिंह, अभिलाष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, दुनी चंद, गोविंद राम सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन