{"_id":"69e4c7b0a7f782679f04e8cd","slug":"guddu-from-ranchi-who-set-out-on-a-tour-of-india-reached-sundernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-193636-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर पहुंचे भारत भ्रमण पर निकले रांची के गुड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर पहुंचे भारत भ्रमण पर निकले रांची के गुड्डू
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा लेकर निकले हैं भ्रमण पर
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। रांची के 29 वर्षीय गुड्डू, महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर भारत भ्रमण पर निकले हैं। चतरा जिले के हंटरगंज के रहने वाले गुड्डू ने स्नातक की पढ़ाई रांची से की और एक निजी कंपनी में काम करने के बाद अपने सपने को पूरा करने के लिए यात्रा शुरू की। उन्होंने हरिद्वार से अपनी यात्रा की शुरुआत की और उत्तराखंड, पंजाब सहित कई राज्यों का भ्रमण किया। हिमाचल में कालका से प्रवेश कर शिमला, तत्तापानी, कमरूनाग, शिकारी देवी और अन्य स्थानों का दौरा किया। वे अधिकतर पैदल यात्रा करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वाहन का उपयोग करते हैं। आगे वे कुल्लू-मनाली, कांगड़ा होते हुए जम्मू-कश्मीर की ओर जाएंगे। गुड्डू का कहना है कि धोनी के अनुशासन और भारतीय सैनिकों के त्याग से प्रेरित होकर वे देश के हर राज्य को जोड़ते हुए यात्रा कर रहे हैं।