फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Groups reached door to door on Lohri festival in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में लोहड़ी पर्व पर घर-घर पहुंचीं टोलियां

Tue, 14 Jan 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Groups reached door to door on Lohri festival in Jogindernagar
लोहड़ी पर्व में परोसी जाने वाली ​खिचड़ी तैयार करने के लिए करियाना दुकान में खरीदारी करते लोग। स
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लोहड़ी का पर्व हर्ष के साथ मनाया गया। छोटे बच्चों के साथ महिलाओं की टोलियां भी घर-घर पहुंचीं। लोहड़ी पर्व पर मायके से नई दुल्हनें भी ससुराल लौटीं, वहीं किसानों ने अपनी फसलों की वृद्धि के लिए भी कामना की। सोमवार को जोगिंद्रनगर शहर में महिलाओं की टोलियों ने लोहड़ी गाकर त्योहर की खुशियां घर-घर बांटीं।
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारियों अजय बावा, संजय कुमार, सुशील शर्मा, लकी की ओर से खीर का भंडारा लगाया। लोहड़ी पर्व पर सजे बाजारों में लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी के अलावा देसी घी की गजक की खरीदारी की। देर शाम घर-घर लोहड़ी का दहन कर परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख समृद्धि, विकास की कामना की।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य लेख राज शर्मा ने बताया कि लोहड़ी पर्व उत्तर भारत का सबसे शुभ पर्व माना गया है। इसके साथ ही नए साल का आगाज भी हो गया। प्रदेश के कुछ जिलों में लोहड़ी का पर्व अलग-अलग परंपराओं और अंदाज के साथ भी मनाया जाता है। मंडी और कांगड़ा जिले में लोहड़ी पर्व पर अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी का दहन करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हर घर परोसी जाएगी खिचड़ी
मकर संक्रांति पर हर घर में खिचड़ी बनाई जाएगी। इसे दूध, दही और देसी घी के साथ परोसा जाएगा। रेस्तरां और ढाबों में भी उड़द की दाल की खिचड़ी का जायका मिलेगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed