फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grass and debris growing in the drains exposed the preparations of the administration

Mandi News: नालियों में उगी घास और मलबे ने खोली प्रशासन की तैयारियों की पोल

Wed, 03 Jul 2024 05:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 03 Jul 2024 05:27 PM IST
विज्ञापन
Grass and debris growing in the drains exposed the preparations of the administration
जोगिंद्रनगर शहर के अस्पताल व कॉलेज मार्ग में बंद नालियों में उगी घास और मलबे के लगे ढेर। संवाद
जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र और सड़कों में अभी भी बारिश के पानी की निकासी के नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

बरसात में कैसे होगा जलभराव से बचाव, बारिश के बीच लाेगों में खौफ
संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के दावे अभी भी हवा साबित हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग की नालियों में मलबे के ढेर और नालियों में उगी घास ने आपदा से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी है।
मुख्य बाजार, सरकाघाट सड़क, कॉलेज, अस्पताल मार्ग में लोक निर्माण विभाग की नालियां अभी भी बंद पड़ी हैं। ऐसे में बारिश के दौरान शहर में जलभराव से होने वाले नुकसान को लेकर कारोबारियों में खौफ का माहौल है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोबिंद, भाग सिंह, सतवीर, भूपेंद्र, सुनील कुमार, अजय और कर्म सिंह ने बताया कि बीते कई माह से शहरी क्षेत्र में बंद पड़ी नालियों को बहाल करने पर संबंधित विभाग की उदासीनता से इस मानसून सीजन में भी उन्हें नुकसान का डर सता रहा है। उनके रिहायशी मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बारिश का पानी हर साल मुसीबत बना रहता है। कहा कि पठानकोट चौक पर बंद पड़ी नालियों को भी अभी तक सही नहीं किया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग के सरकाघाट मार्ग में बंद पड़ी नालियों की बहाली के आदेश भी जारी नहीं हुए हैं। इसके अलावा गरोडू में सड़क किनारे बारिश से एकत्रित होने वाले मलबे को भी हटाने के लिए विभागीय मजदूरों की भी तैनाती न होने से इस साल भी बारिश का पानी शहरवासियों के लिए सिरदर्द बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में नालियों में भरे मलबे को हटाने के लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सफाई पर्यवेक्षक से भी शहरी क्षेत्र की स्टेटस रिपार्ट मांगी गई है। पठानकोट चौक से लक्ष्मी बाजार और मुख्य बाजार में नालियों की सफाई कार्य प्रगति पर चल रहा है।

वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली सभी नालियों और कल्वर्टों को बारिश के पानी की निकासी के लिए दुरुस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव से होने वाले नुकसान को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed