{"_id":"571e57bb4f1c1b0d75a918bc","slug":"govt-school-children-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा दो की मैरिट में जिला के सरकारी स्कूलों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा दो की मैरिट में जिला के सरकारी स्कूलों का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में दबदबा रहा है। सरकारी स्कूलों के कुल छह विद्यार्थियों ने कला व कॉमर्स संकाय में मेरिट में जगह बनाई है। जिला में तीनों संकायों में निजी व सरकारी स्कूलों के 10 छात्र मेरिट में रहे हैं। इसमें से कला व कॉमर्स संकाय में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने ही मेरिट में बादशाहत कायम की है। वहीं, साइंस सकाय में निजी स्कूलों के चार विद्यार्थी मेरिट में काबिज रहे हैं।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रुबल के छात्र राहुल ने प्रदेशभर में कला संकाय में टॉप किया है। इसी स्कूल की छात्रा मधु ठाकुर ने मेरिट में 13वें स्थान पर जगह बनाई है। कॉमर्स व ऑर्ट्स संकाय में जिला के निजी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी मेरिट में जगह नहीं बना पाया है। इसके अलावा साइंस संकाय में निजी स्कूलों का दबदबा रहा है। साइंस संकाय में जिला के निजी स्कूलों के चार विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
जिला में ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने इस बार के परिणामों में स्कूलों का नाम रोशन किया है। कला संकाय में सरकाघाट क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूमा देवी ने मेरिट में पांचवा स्थान हासिल किया है। वहीं, धर्मपुर क्षेत्र की लौंगणी स्कूल की छात्रा अमृतप्रीत कौर ने मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है। कामर्स संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाकरा की छात्रा मीनाक्षी ने आठवां स्थान मेरिट में बनाया है।
विज्ञापन
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर के छात्र दिनेश ने मेरिट में 12वां स्थान बनाया है। विज्ञान संकाय में सरकारी स्कूल निजी स्कूलों की अपेक्षा फिसड्डी साबित हुए हैं।