फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should take strict action against Pakistan: Captain Jagdish

पाक पर सख्त कदम उठाए सरकार : कैप्टन जगदीश

Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Government should take strict action against Pakistan: Captain Jagdish
मंडी। हिमाचल प्रदेश संयुक्त मोर्चा ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) के अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि अभी हाल ही में हुई भारत सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले और उठाए गए कदम बहुत नरम हैं।
विज्ञापन

इसका पाकिस्तान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जो देश कारगिल घुसपैठ के दौरान अपने सैनिकों के मरे हुए शवों को लेने से इन्कार कर देता है, उसके बॉर्डर सील कर देना, वीजा को खत्म कर देना, एंबेसी में स्टाफ की कमी कर देना, सिंधु पानी समझाते पर रोक लगा देना आदि पर्याप्त नहीं है। सख्त कदम उठाने होंगे ताकि पहलगाम जैसी घटना दोबारा पेश न आए।
विज्ञापन

पहलगाम में 28 पर्यटकों पर पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों की ओर से गोलियां चलाने की घटना की निंदा करते हुए जगदीश वर्मा ने कहा कि भारत 1960 में हुए सिंध पानी समझौते के तहत नदियों का 80 प्रतिशत पानी पाकिस्तान को दे रहा है। इसके बदले में पाकिस्तान भारत के लोगों के खून का प्यासा है और इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक, वायु सेना ने बालाकोट में कार्रवाई तो की थी, लेकिन पाकिस्तान पर प्रभाव नहीं पड़ा और आतंकवाद लगातार जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed