फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should soon give arrears of revised pay scale: Bahl

संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द दे सरकार : बहल

Tue, 05 May 2026 05:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
Government should soon give arrears of revised pay scale: Bahl
संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द दे सरकार : बहल
विज्ञापन

मंडी में पेंशनर फोरम की बैठक, लंबित वित्तीय लाभों पर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की मासिक बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय लाभों में हो रही देरी पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए राजेश बहल ने कहा कि एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक 50 हजार रुपये और 20 प्रतिशत ग्रेच्युटी के अलावा कोई लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि संशोधित वेतनमान के अनुसार लीव एनकैशमेंट, बकाया ग्रेच्युटी और एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। मई 2022 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए दो-दो साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दो अप्रैल 2026 को शिमला के कुमार हाउस में केंद्रीय कार्यकारिणी की विद्युत बोर्ड के निदेशक (वित्त) के साथ हुई बैठक में 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को लंबित एरियर का भुगतान इसी माह करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद पहले एरियर का संदेश भेजने के बाद दो दिन में बिना एरियर के पेंशन संदेश भेज दिया गया, जो वृद्ध पेंशनरों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की करीब 15 प्रतिशत किस्तें लंबित हैं, जबकि सरकार ने केवल तीन प्रतिशत की ही अधिसूचना जारी की है, जबकि चार प्रतिशत देय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि लंबित महंगाई भत्ता, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द जारी किया जाए। बैठक में डीडी राणा, डीके ठाकुर, सुरेश राणा (उपाध्यक्ष), जितेंद्र वालिया, गजपाल सिंह मंडियाल, हरि सिंह और रमेश ठाकुर सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed