फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should soon fulfill other demands including revised gratuity: Bahal

संशोधित ग्रेच्युटी समेत अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने सरकार : बहल

Mon, 02 Sep 2024 07:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Sep 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
Government should soon fulfill other demands including revised gratuity: Bahal
मंडी में हुई विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम मंडी इकाई की मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम मंडी इकाई की मासिक बैठक सोमवार को मंडी के जेल रोड में इकाई अध्यक्ष राजेश बहल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
बैठक में अध्यक्ष राजेश बहल, फोरम महासचिव डीडी राणा, चंद्र सिंह मंडयाल, डीके ठाकुर, गजपाल सिंह व अन्य वक्ताओं ने बोर्ड से आग्रह किया कि 2016 से लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इनमें लीव इन कैशमेंट, संशोधित ग्रेच्युटी, संशोधित फिक्सेशन का एरियर आदि को शीघ्र पूरा किया जाए। साथ ही सरकार से आग्रह किया कि पंजाब और हरियाणा सरकार की तर्ज पर ही कम्यूट पेंशन की अवधि 10 साल 8 माह बनती है, इसे हिमाचल में भी निर्धारित किया जाए। इसी हिसाब से कर्मचारियों से रिकवरी भी की जाए। बैठक में चंद्र सिंह मंडयाल ने केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से लिए गए निर्णयों बारे और बोर्ड प्रबंधन से हुए पत्राचार बारे विस्तार से सभी को अवगत करवाया। फोरम सदस्यों ने बोर्ड प्रबंधन की आलोचना करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी को बोर्ड प्रबंधन और मुख्यमंत्री से शीघ्र बैठक में बुलाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया। जिसमें राज कुमार को मुख्य संगठन सचिव, जगदीश कपूर और रमेश ठाकुर संगठन सचिव चुना गया। फोरम प्रधान राजेश बहल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि विद्युत फोरम पेंशनर्स यूनियन का सम्मेलन 5 सितंबर सुबह 10:00 बजे विपाशा सदन मंडी में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed