{"_id":"6ad752c0bb03d4a0060c8ea8","slug":"government-should-release-pending-da-installment-and-arrears-before-diwali-union-mandi-news-c-90-1-mnd1021-218501-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले डीए की लंबित किस्त और एरियर जारी करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले डीए की लंबित किस्त और एरियर जारी करे सरकार : संघ
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 15 प्रतिशत का अंतर होने का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्त और वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान करने की मांग उठी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ, जिला मंडी ने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों को त्योहार के अवसर पर आर्थिक राहत प्रदान करने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की किस्त लंबे समय से लंबित है। संघ के अनुसार केंद्र और प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 15 प्रतिशत का अंतर हो चुका है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण कर्मचारियों को घरेलू खर्च चलाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि दीपावली से पहले महंगाई भत्ते की लंबित किस्त जारी करने के साथ-साथ वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान के एरियर के भुगतान की घोषणा की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से इन देनदारियों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि उन्हें त्योहार के दौरान आर्थिक राहत मिल सके।
संयुक्त बयान में महिला विंग की अध्यक्ष ललिता बांगिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत प्रभाकर शर्मा, महासचिव अशोक शर्मा, वित्त सचिव जितेंद्र ठाकुर, चीफ मेंटर मनोज शर्मा, चीफ एडवाइजर विजय शर्मा, मुख्य संगठन सचिव कमलेश कुमार, मुख्य प्रवक्ता मित्र देव पंथी, मुख्य प्रेस सचिव डॉ. राहुल सुमन, मुख्य कानूनी सलाहकार डॉ. कमल किशोर, मुख्य वेब सचिव मनसाराम और चीफ ऑडिटर उमेश कुमार ने भी इन मांगों का समर्थन किया।