{"_id":"67e936706761c927f505b466","slug":"government-should-make-a-policy-for-old-age-home-workers-heera-pal-mandi-news-c-90-1-mnd1001-151990-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध आश्रम कर्मियों के लिए नीति बनाए सरकार : हीरा पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध आश्रम कर्मियों के लिए नीति बनाए सरकार : हीरा पाल
विज्ञापन

सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक हीरा पाल ठाकुर ने वृद्ध आश्रमों में सेवाएं दे रहे कर्मचारी वर्ग के लिए ठोस नीति बनाए जाने की मांग की है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांग पत्र भेजा है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इन आश्रम के संचालन में आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। ऐसे आश्रम वर्तमान दौर में समाज का हिस्सा बन चुके हैं। दिन रात वहां सेवारत कर्मी बुजुर्गों की सेवा करते हैं लेकिन बदले में उन्हें मेहनताना परिश्रम के अनुसार नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री जिस तरह से अनाथालय, वृद्ध आश्रम जैसे संस्थानों को विशेष तवज्जो दे रहे हैं, यह बहुत सराहनीय पहल है। सरकार इसके साथ-साथ ऐसे संस्थानों में सेवारत कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के मानदेय के रूप में भी खर्च करे ताकि उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित राशि मिल सके। संवाद