{"_id":"68ea46fea2b9474c450c29d3","slug":"government-should-fill-the-vacant-posts-of-ayush-pharmacist-organization-mandi-news-c-90-1-ssml1045-172795-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरे सरकार : संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरे सरकार : संगठन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। बेरोजगार प्रशिक्षित आयुष फार्मासिस्ट संगठन की बैठक शनिवार को चैलचौक में हुई। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से रिक्त आयुष फार्मासिस्ट पदों को भरने की मांग कर रहे हैं।
अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन के प्रधान भूपेंद्र गुलेरिया ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा से भी मुलाकात की है, मगर अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि वर्षों से बेरोजगार चल रहे प्रशिक्षित फार्मासिस्टों को रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार बैचवाइज भर्ती में निर्धारित 45 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान करे, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार उम्मीदवार आवेदन कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि एलोपैथिक फार्मासिस्टों की तर्ज पर आयुष फार्मासिस्टों को भी समान छूट दी जानी चाहिए। बैठक में संगठन के सचिव राम प्रकाश, सदस्य संजय कुमार, डिंपल कुमार, वेद प्रकाश, पंकज कुमार आदि पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। संवाद