फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should allow all shops to open say shopkeeper

सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे सरकार

Fri, 14 May 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Government should allow all shops to open say shopkeeper
नेरचौक (मंडी)। कोरोना बंदिशों के चलते आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के साथ अन्य कारोबारियों को भी दुकानें खोलने की अनुमति देने की सरकार से मांग उठाई है। व्यापार मंडल नेरचौक के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान बाजार को चार घंटे खोलने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेरचौक में आयोजित एक वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अगर सभी दुकानों को खोलने की छूट नहीं दी जाती है तो ओड-ईवन फार्मूले पर दुकानों को खोलने की छूट दी जाए या दुकानें बंद होने से मंदी की मार झेल रहे कारोबारियों को सरकार मुआवजा दें।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार की पाबंदियों से कारोबारियों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पड़ोसी राज्य पंजाब में कर्फ्यू ढील पांच घंटे तक की गई है। प्रदेश सरकार से ओड-ईवन फार्मूले के आधार पर बाजारों को खोलने की छूट देने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का यही रवैया रहा तो कारोबारियों को जबरन अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने पर मजबूर होना पड़ेगा फिर चाहे सरकार चालान करे या फिर एफआईआर दर्ज करे। कारोबारियों और उनके परिवारों को भूखे मरते हुए नहीं देखा जा सकता। इस अवसर पर अभिषेक मेहरा, त्रिभुवन मनचंदा, राकेश, प्रदीप, प्रवीण, छोटू ठाकुर आदि कारोबारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed