फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government medicines reached hospitals, patients got relief

Mandi News: अस्पतालों में पहुंची सरकारी दवाइयां, मरीजों मिली राहत

Thu, 23 Nov 2023 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government medicines reached hospitals, patients got relief
जोगिन्द्रनगर नागरिक अस्पताल में अपनी बारी के इंतजार में खडे मरीज  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सरकारी दवाइयों की खेप पहुंचते ही मरीजों को बड़ी राहत मिली है। लगभग सौ से अधिक विभिन्न प्रकार की दवाइयों की खेप अस्पताल के दवा भंडारण स्टोर में पहुंची है। इसमें सांस की बीमारियों के लिए जीवन रक्षक दवाएं, तेज बुखार, सर्दी, खांसी से ग्रस्त मरीजों के लिए भी दवा और इंजेक्शन, आईबी सेट उपलब्ध हैं।वीरवार को अस्पताल में इन दवाओं के पहुंचने के बाद इन्हें मरीजों को भी वितरित किया गया। इस दौरान सौ से अधिक मरीजों को पहले दिन स्थानीय अस्पताल में सरकारी दवा का लाभ भी मिला। हालांकि ग्लूकोज की कमी अभी भी सरकारी अस्पतालों में बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही ग्लूकोज की भी खेप सरकारी अस्पतालों में पहुंचेगी। इससे पहले सर्द मौसम में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को निशुल्क दवा का लाभ ही नहीं, बल्कि इंजेक्शन तक भी नहीं मिल पा रहे थे और हर रोज सैंकड़ों मरीज निजी क्लीनिकों में दवा खरीदने को मजबूर थे। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा न मिलने का मामला अमर उजाला समाचार पत्र ने प्राथमिकता से उठाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए और अब जोगिंद्रनगर समेत जिला के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवा का लाभ मिलना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, नागरिक अस्पताल जोेगिंद्रनगर के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि ग्लूकोज के अलावा अन्य जीवनरक्षक दवाएं अस्पताल में पहुंचनी शुरू हो चुकी हैं। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सभी उपमंडलीय अस्पतालों में निशुल्क दवाओं की खेप भेजी जा रही है। जोगिंद्रनगर अस्पताल में भी करीब सौ प्रकार की दवाएं भेजी जा चुकी हैं। ग्लूकोज का इंतजार कर रहे मरीजों को भी जल्द राहत प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed