फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government is putting burden on the public: Ajay

सरकार जनता पर डाल रही बोझ : अजय

Sat, 28 Mar 2026 04:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 04:32 AM IST
विज्ञापन
Government is putting burden on the public: Ajay
मंडी। भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि एक ओर वैश्विक संकट और युद्ध जैसे हालातों के बीच केंद्र की सरकार आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। वहीं, दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर नए-नए कर थोपकर उनकी परेशानियां बढ़ा रही है। मंडी में जारी बयान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पेट्रोल और डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर तक अतिरिक्त बोझ डालने का फैसला कर रही है। यह पूरी तरह से जनविरोधी है। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं और बढ़ते कर्ज को छिपाने के लिए सेस के माध्यम से जनता से वसूली कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनविरोधी निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed