{"_id":"623ca93442d7d86e070a5036","slug":"government-bus-broke-down-in-the-middle-route-passengers-upset-mandi-news-sml4035551118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट में बीच रूट में ही खराब हो गई बस, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट में बीच रूट में ही खराब हो गई बस, यात्री परेशान
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। परिवहन निगम की बसें बीच रास्ते में हांफ रही हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वीरवार सुबह सरकाघाट से कलेहड़ी वाया भद्रवाड़ जा रही बस कलेहड़ी में खराब हो गई। इससे सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
जब एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो प्रबंधन को सूचित किया तो कोई जवाब नहीं दिया गया। दूसरी बस भी नहीं भेजी। स्थानीय ग्रामीण नवीन ने बताया कि इन रूटों पर हमेशा खराब बसें ही भेजी जा रही हैं। अभी गैहरा हादसे में भी डिपो प्रबंधन की लापरवाह सामने आई है।
इसमें दो लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। कहा कि सरकाघाट डिपो की बसें रूटों पर जाते वक्त बीच रास्ते में ही हांफ रही हैं।
कलेहड़ी निवासी संतोष कुमार, सुरेंद्र पाल शर्मा, नवीन, सचिन आदि ने बताया कि निगम को ऐसी बसों को रूट पर नहीं भेजना चाहिए। अड्डा प्रबंधक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। वह अवकाश पर हैं। संवाद