फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goshala burnt in Sorata's Tikkar

सोरता के टिक्कर में गोशाला जली

Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Goshala burnt in Sorata's Tikkar
करसोग (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत सोरता के टिक्कर गांव में मंगलवार को अचानक गोशाला में आग लग गई। इससे दो कमरों सहित एक स्टोर पूरी तरह जल गया। स्टोर में रखी खाद के बैग, ट्री ऑयल और कृषि के उपकरण भी जल गए।
विज्ञापन

गोशाला में बंधे मवेशियों को ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। घटना में पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को सोरता पंचायत के टिक्कर गांव निवासी दुर्गादास की गोशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक गांव की एक महिला को लगी। महिला ने जानकारी ग्रामीणों को दी और मौके पर पहुंच कर अंदर बंधे 5 पशुओं को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। अग्निशमन विभाग करसोग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी ज्यादा सामान जलकर राख हो चुका था। तहसीलदार करसोग ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हलका पटवारी नुकसान का आकलन कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed