फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gods and goddesses will be seated in the waterproof pandal of the Mini Secretariat.

Mandi News: मिनी सचिवालय के वाटरप्रूफ पंडाल में विराजमान होंगे देवी देवता

Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Gods and goddesses will be seated in the waterproof pandal of the Mini Secretariat.
जोगिंद्रनगर में तैयार किया जा रहा वाटरप्रूफ पंडोल। स्त्रोत जागरूक पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर नगर देवता मेले में बारिश के खलल से बचने के लिए मेला समिति ने रामलीला मैदान में वाटरप्रूफ डोम लगाने का निर्णय लिया है। इस दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। खराब मौसम में दर्शकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसी क्रम में मिनी सचिवालय में भी देवी-देवताओं के लिए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है, जहां चौहारघाटी के आराध्य देवी-देवताओं के साथ अन्य देवी-देवता भी विराजमान होंगे। रामलीला मैदान में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियां भी वाटरप्रूफ छत के नीचे लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक हुई वर्षा से शहर की सड़कों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बंद नालियों को संबंधित विभागों के माध्यम से खुलवाने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले मेला प्रशासन ने अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। पहली अप्रैल से पांच दिवसीय राज्य स्तरीय देवता मेले का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मिनी सचिवालय में देवी-देवताओं के आरक्षित स्थान को वाटरप्रूफ किया जा रहा है। रामलीला मैदान में भी सांस्कृतिक संध्याओं के दर्शकों के लिए पंडाल वाटरप्रूफ होगा, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी दर्शकों और देवी-देवताओं के दर्शन के लिए आने वाले आम लोगों को न झेलनी पड़े। -मनीश चौधरी, एसडीएम एवं अध्यक्ष, मेला समिति जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed