फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goddess Nauni Bhagwati Futakhal seated in the new temple in drung

नए मंदिर में विराजमान हुईं देवी नौणी भगवती फुटाखल

Sun, 18 Jul 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Goddess Nauni Bhagwati Futakhal seated in the new temple in drung
द्रंग (मंडी)। वर्षा की देवी नौणी भगवती फुटाखल नए मंदिर में विराजमान हो गईं। माता का नवनिर्मित मंदिर काष्ठ शैली में बनाया गया है। फुटाखल को चौहारघाटी के तमाम देवताओं की मूल स्थली के रूप में भी जाना जाता है। चौहारघाटी के आराध्य बड़ादेव हुरंग काली नारायण, देव कढ़ोनी नारायण, घाटी वजीर देव पशाकोट, फुंगनी भगवती, देव पाइंदल ऋषि, देव सूत्रधारी ब्रह्मा आदि देवी-देवताओं ने भगवती के मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में हाजिरी भरकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान फुटाखल स्थली माता केे जयकारों से गूंज उठी। नौणी भगवती की मूर्ति चौहारघाटी के तमाम देवताओं के रथों में भी विराजमान है। तमाम आराधना, भारथा और मन्नत फुटाखल से ही शुरू होती है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रेवत सिंह ठाकुर ने बताया कि भगवती के आदेश पर तीन वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण शुरू किया था। मंदिर निर्माण में सिर्फ लकड़ी, मिट्टी और पत्थर का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन

सराज क्षेत्र के एक दर्जन कामगारों ने अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर के साथ भूंगर दादा का मंदिर अलग से निर्मित किया गया है जो नौणी भगवती के उपासक थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। रविवार को भंडारा भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed