फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Glimpses of Himachali culture on NSS Foundation Day

Mandi News: एनएसएस के स्थापना दिवस पर झलकी हिमाचली संस्कृति

Thu, 24 Sep 2026 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of Himachali culture on NSS Foundation Day
गायक रमेश आरजे ठाकुर ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में वीरवार को एनएसएस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हिमाचली और भारतीय पारंपरिक वेशभूषा की आकर्षक झलक पेश की। प्रसिद्ध गायक रमेश आरजे ठाकुर की संगीत प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। उनकी प्रस्तुति पर विद्यार्थी और स्वयंसेवक खूब झूमे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गायक रमेश आरजे ठाकुर मौजूद रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपाली अशोक ने अतिथियों और स्वयंसेवकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में समाजसेवा की भावना के साथ नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समारोह के दौरान कॉलेज के पूर्व एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के आदर्श वाक्य नॉट मी, बट यू को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज और समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed