फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Girls failing in high jump exam

ऊंची कूद के इम्तिहान में फेल हो रही युवतियां

Tue, 23 Nov 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Girls failing in high jump exam
मंडी के पड़ोह में पुलिस भर्ती में युवतियां दौड़ लगाने को तैयार। - फोटो : Mandi
मंडी। पंडोह में चल रही महिला आरक्षी पदों पर भर्ती में लड़कियां अधिकतर ऊंची कूद में बाहर हो रही हैं जबकि दौड़ में आगे चल रही हैं। भर्ती के दूसरे दिन मंगलवार को ऊंची कूद में 335 युवतियों को बाहर होना पड़ा। 800 मीटर रेस में मात्र एक ही लड़की बाहर हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को 378 युवतियों ने मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा को पास किया है। कुल 1174 युवतियों ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान 796 युवतियां विभिन्न मानकों में खरा नहीं उतरने पर बाहर हो गईं। ऊंचाई कम होने के चलते 171 युवतियां बाहर हुईं। हाई जंप में 335 युवतियों को निराश होकर लौटना पड़ा। ब्राड जंप में 288 युवतियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान 800 मीटर रेस में केवल एक ही युवती बाहर हुई। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को 1174 युवतियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया। इनमें से 796 युवतियां बाहर हो गई, जबकि 378 युवतियां ही मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं। पंडोह मैदान में महिला आरक्षी के 45 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 नवंबर से 27 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोविड नियमों के तहत मिला प्रवेश
भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बहुत सी महिला अभ्यर्थियों ने मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभी महिला अभ्यर्थियों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश दिया गया। मैदान पर पहुंचते ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा।

...
मैदान पर महिला अभ्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए खूब उत्साह दिखाया। इस दौरान युवतियों को सुबह के समय भारी ठंड में भी उत्साहित देखा गया। युवतियों ने रेस, हाईजंप, ब्राड जंप लगाते समय पूरा दमखम दिखाया।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed