{"_id":"57a4c1504f1c1bda762bc18b","slug":"girl-student-report-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़, जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश
मंडी
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई कि पिछले दिनों शाम को उसकी नाबालिग बेटी कॉलेज से घर आ रही थी।
विज्ञापन
तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। जब छात्रा मोबाइल से घरवालों को फोन करने लगी तो उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया तथा दुर्व्यवहार करने लगे। जैसे-तैसे छात्रा उनकी चंगुल से छूटी और दौड़ती हुई घर पहुंची। परिजनों ने उससे जब कारण पूछा तो छात्रा ने सारी बात बताई। छात्रा के पिता ने अपनी बेटी को साथ लेकर पुलिस थाना सरकाघाट पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा देने की गुहार लगाई। उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन