फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl student raped

ग्यारहवीं की छात्रा से चाकू की नोक पर रेप

Fri, 02 Sep 2016 10:00 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 02 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
girl student raped
- फोटो : डेमो फोटो

नेरचौक (मंडी)। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से घर लौट रही जमा एक कक्षा की नाबालिग लड़की से चाकू की नोक पर दुराचार का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार को उनकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। तभी अचानक घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक पुल के पास आरोपी सोहन लाल ने लड़की को चाकू की नोक पर डराया धमकाया और साथ लगते जंगल में ले गया। इसके बाद आरोपी ने लड़की के साथ रेप किया।

विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। बल्ह थाना के कार्यवाहक एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 341, 376, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड दिया है। पिछले दिनों इसी क्षेत्र में स्कूल से अस्पताल जा रही दो छात्राओं को अगवा कर दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया था। छात्राओं से लगातार पेश आ रहे दुराचार के मामलों से क्षेत्र के लोग चिंतित हैं।   छात्राओं को अगवा करने के आरोपी पकड़े  उधर, बल्ह क्षेत्र के तहत स्कूल से अस्पताल जा रही दो छात्राओं को अगवा व छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपियों को भी बल्ह पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed