{"_id":"58bee53b4f1c1bed43dc4248","slug":"girl-student-copy-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स स्कूल मंडी में नकल करतीं पकड़ी पांच छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स स्कूल मंडी में नकल करतीं पकड़ी पांच छात्राएं
मंडी
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
मंडी। जिला में बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में नकल के सात मामले सामने आए हैं। मंगलवार को विभाग के उड़नदस्तों ने शहरी व दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में दबिश दी। शहरी क्षेत्रों में नकल के अधिक मामले सामने आए हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में पांच छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा गया है। वहीं, करसोग क्षेत्र के महोग स्कूल में दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ केस बना दिया गया है। उड़नदस्ते के प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में पांच छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा गया है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि महोग स्कूल में नकल के दो मामले सामने आए हैं। यहां पर दो विद्यार्थियों पर केस बना दिया गया है। इसके अलावा जिलाभर में कई स्कूलों में उड़नदस्तों ने दबिश दी है।
विज्ञापन