फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl kidnapped

स्कूल से अस्पताल जा रही दो छात्राओं का अपहरण, छेड़छाड़

Thu, 01 Sep 2016 10:48 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 01 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped
पु‌ल‌िस

नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के तहत एक सरकारी स्कूल की दसवीं कक्षा की दो छात्राओं को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले के आरोपियों की पहचान कर ली है। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्राओं के परिजनों ने बल्ह थाना में अपहरण और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


    शिकायत में नाबालिग लड़कियों ने कहा कि 29 अगस्त को जब वह स्कूल में थीं तभी अचानक एक लड़की के पेट में दर्द हुआ। तब उसकी सहेली अध्यापकों से अनुमति लेकर उसको अस्पताल ले गई। दोनों सहेलियां अस्पताल के लिए पैदल जा रही थी।  तभी सफेद रंग की एक कार उनके पासआकर रुकी।
विज्ञापन


कार में नशे में धुत दो लड़कों ने दोनों लड़कियों को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया। दोनों लड़के उन्हें एक घर में ले गए और वहां पर आरोपियों ने लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। जिस पर लड़कियों ने शोर मचाया। लड़कियों के शोर मचाते ही दोनों लड़के मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों छात्राएं वापस स्कूल पहुंची। दोनों लड़कियों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद 31 अगस्त की रात को परिजनों के साथ आकर दोनों छात्राओं ने बल्ह थाना में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई। एसएचओ बल्ह विजय कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों का मेडिकल करवाया गया है। शुक्रवार को दोनों लड़कियों के बयान कोर्ट में लिए जाएंगे। आरोपियों की पहचान भी पुलिस ने कर ली है। आईपीसी की धारा 354ए,  366ए, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed