फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Get a subsidy on installing solar panels and save on electricity bills too.

Mandi News: सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, बिजली बिल में भी होगी बचत

Wed, 14 Oct 2026 07:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Get a subsidy on installing solar panels and save on electricity bills too.
सेरी मंच में 400 लोगों ने पीएम सूर्य घर योजना के लिए कराया पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर के सेरी मंच में बुधवार को आयोजित पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जागरूकता कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान करीब 400 लोगों ने योजना के तहत पंजीकरण करवाया। इस दौरान उपभोक्ताओं को छतों पर सोलर पैनल लगाने, सरकारी सब्सिडी और बिजली बिल में बचत के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि सौर ऊर्जा के उपयोग से घरेलू बिजली खर्च कम होगा। साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता घटने से पर्यावरण प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।
वरिष्ठ अधिशासी अभियंता राजेश कौंडल ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ घरेलू बिजली उपभोक्ता उठा सकते हैं। योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए सरकार सब्सिडी प्रदान करती है। इससे उपभोक्ता सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली बिल में बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक से दो किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर 33 हजार रुपये, दो से तीन किलोवाट पर 66 हजार रुपये और तीन किलोवाट से अधिक क्षमता पर 85 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed