फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garbage is spoiling the economy of Municipal Corporation, expenditure is five times more than income

Mandi News: नगर निगम की आर्थिकी बिगाड़ रहा कूड़ा, आय से पांच गुना ज्यादा हो रहा खर्च

Tue, 10 Sep 2024 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Garbage is spoiling the economy of Municipal Corporation, expenditure is five times more than income
13 वार्डों में गारबेज शुल्क पर सालाना खर्च हो रहे 3.50 करोड़, आय मात्र 70 लाख रुपये
विज्ञापन

केपी पांजला
मंडी। आमदनी चवन्नी और खर्चा डेढ़ रुपया जैसी स्थिति से गुजरने के बाद भी निगम शहर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने पर सालाना 3.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, जबकि सालाना आय 70 लाख रुपये हो रही है। निगम को सालाना कूड़े के निस्तारण पर 2.80 करोड़ रुपये खुद वहन करने पड़ रहे हैं।
इस घाटे से उभरने के लिए मंगलवार को निगम ने गारबेज शुल्क 50 से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया है, ताकि घाटे को कम किया जा सके। इसके अलावा बैंक्वेट हॉल आदि में गारबेज उठाने पर 1500 रुपये के बजाय 750 रुपये वसूले जाएंगे। दो गाड़ियां भेजने पर ही 1500 रुपये लिए जाएंगे। युवाओं को लुभाने के लिए जिम का खर्चा भी 200 रुपये कर दिया गया है। बैठक में त्योहारी सीजन में चौहाटा बाजार को लोगों के लिए खुला रखने का भी निर्णय लिया। सामान बेचने वालों को सेरी मंच के साथ सीढि़यों पर बैठाने पर मंथन किया गया। सामान बेचने के लिए तहबाजारी भी 20 रुपये बढ़ाई गई।
विज्ञापन

महापौर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि शहर में देवताओं की शोभायात्रा और उनके आने पर रथ बिजली की तारों के मक्कड़जाल में फंसते हैं। इससे शहर की सुंदरता पर भी दाग लग रहा है। ऐसे में इसे सुधारने के लिए बिजली बोर्ड को पत्राचार किया जाएगा। मंगलवार को पहली बाद सदन की वीडियोग्राफी भी लेपटॉप के माध्यम से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
आज तो दाल-चावल भी कच्चे खिला दिए
बैठक के बाद कुछ पार्षद कच्चे दाल-चावल खिलाने पर भी चर्चा करते नजर आए। करीब छह घंटे चली बैठक के बाद लौटे पार्षद अगली बार खाने के लिए दूसरे बोटी को बुलाने पर भी मंथन करते नजर आए। कोई सुंदरनगर से बुलाने तो कोई बिलासपुर में बढि़या धाम बनाने की बात कहता नजर आया।

बॉक्स

सदन की कार्यवाही से खफा हुए कुछ पार्षद
बैठक के बाद बैहना के पार्षद कृष्ण भानू ने बताया कि उन्होंने सभी वार्डों में हो चुके विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई थी। मगर वह अधूरी दी गई थी। जब सदन से जवाब मांगा तो अधूरी जानकारी की कॉपी दी गई। वहीं, पैलेस कॉलोनी वार्ड के पार्षद हरदीप सिंह राजा ने आरोप लगाया कि पैलेस कॉलोनी वार्ड में अन्य वार्डों की तुलना में कम फंड खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का सदस्य होने के कारण नगर निगम की ओर से उनके वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने अगली बार बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed