फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garbage is being thrown openly in Kotli, increasing problems

Mandi News: कोटली में खुले में फेंका जा रहा कचरा, बढ़ी परेशानी

Sat, 14 Dec 2024 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being thrown openly in Kotli, increasing problems
पेयजल स्रोत तक पहुंच रही गंदगी, फसलों को हो रहा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। कोटली क्षेत्र में कूड़े कचरे का उचित समाधान न होने से स्थानीय बस स्टैंड के समीप कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। कोटली क्षेत्र में डंपिंग साइट न होने पर लोग घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को बस स्टैंड के आगे सड़क किनारे फेंक रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने कोटली में डंपिंग साइट के लिए प्रस्ताव पारित किया है लेकिन भूमि के अभाव में अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। कसान गांव निवासी हरी सिंह, खेम चंद, राम लाल, मुरारी लाल, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने से सड़क से नीचे गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों तक गंदगी पहुंच रही है। इससे पानी के स्रोत दूषित हो रहे हैं। साथ ही कूड़ा कचरा उनके खेतों तक पहुंच रहा है। इससे नगदी फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग उठाई कि यदि डंपिंग साइट का उचित समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में उनके गांव में और अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोटली पंचायत प्रधान निशा देवी, उपप्रधान मोहन सिंह ने बताया कि शीघ्र ही प्रशासन से मिल कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। डंपिंग साइट को लेकर सभी दस्तावेज पूरे करवा दिए हैं। दो तीन माह में डंपिंग साइट का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed