फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garbage is being collected from every house, yet there is only garbage in the city.

Mandi News: घर-घर से उठ रहा कूड़ा, फिर भी शहर में कचरा ही कचरा

Sun, 09 Jun 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Garbage is being collected from every house, yet there is only garbage in the city.
डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन स्कीम पर सवाल, आंबेडकर नगर में नाले में लगे डेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर की ओर से शहर में डोर-टू-डोर गारवेज कलेक्शन स्कीम शुरू की गई है, फिर भी शहर के नदी नालों में कचरा ही कचरा भरा पड़ा है। शहर के वार्ड नंबर-8 आंबेडकर नगर में तो हालात बहुत ही खराब हैं। अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते नाले में आसपास के कुछ लोग, एचआरटीसी प्रबंधन, किरायेदार और दुकानदार नाले में खुलेआम कूड़ा फेंककर पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद सुंदरनगर कार्यालय में भी समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन मौके पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में रविवार को नाले पर बने कल्वर्ट से नीचे फेंके कूड़े के लगे ढेर को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस कारण पूरा दिन कूड़ा जलता रहा और उससे उठने वाली बदबू से क्षेत्र में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी नीलू, प्रकाश, गीता, सुरेश, देवेंद्र, सुरेंद्र और ने कहा कि नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन स्कीम के तहत क्षेत्र में आने वाले वाहन को गीला और सूखा कूड़ा रोजाना नियमानुसार दिया जाता है। इसके लिए नगर परिषद को निर्धारित शुल्क भी दिया जाता है, लेकिन आसपास के कुछ लोग और दुकानदार नाले में कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद सुंदरनगर से मांग की है कि खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इधर, नगर परिषद सुंदरनगर के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। कूड़ा-कर्कट नाले में फेंकने और जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed