फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ganpati Bappa will be seated in a waterproof pandal decorated with flowers.

Mandi News: फूलों से सजे वाटरप्रूफ पंडाल में विराजमान होंगे गणपति बप्पा

Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 18 Aug 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will be seated in a waterproof pandal decorated with flowers.
विधानसभा क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति मूर्ति स्थापना और विसर्जन कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी) । सिद्धि विनायक गणपति बप्पा के आगमन के लिए जोगिंद्रनगर में तैयारियां तेज होने लगी हैं। फूलों से सजे वाटरप्रूफ पंडाल में गणपति विराजमान होंगे। गणपति की मूर्ति स्थापना और विसर्जन कार्यक्रम को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है। शहर के मुख्य बाजार में गणपति के सुंदर पंडाल को सजाने का कार्य शुरू हो गया है।

रविवार के दिन गणपति सेवा समिति के सदस्यों ने पंडाल की सफाई की। समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि सात सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति पंडाल में विराजमान होंगे। प्रभु श्रीराम के स्वरूप की प्रतिमा महाराष्ट्र से इसी सप्ताह पहुंचेगी। भव्य शोभायात्रा के साथ गणपति का पूजन होगा और प्रतिदिन भजन संध्याएं करवाई जाएंगी। 7 सितंबर को गणपति की पहली शोभायात्रा शहर में दोपहर बाद निकाली जाएगी और पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को पूरा किया जाएगा। दस दिन तक चलने वाले गणपति महोत्सव में प्रदेश और देश के भजन गायक गणपति की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके अलावा रामलीला मैदान और चौतड़ा में भी गणपति के पंडाल सजेंगे। बाल गणपति महोत्सव रामलीला मैदान में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके अलावा भट्ठा, भराडू, हराबाग और उपमंडल की विभिन्न पंचायतों के अलावा बालकरूपी में भी गणपति महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed